एक सप्ताह तक कैदियों से मिलने पर रोक
भागलपुर | कोरोना के संभावित संक्रमण से बचने के लिए जेल अाईजी ने विशेष निर्देश जारी किया है। इसके तहत भागलपुर के दोनों जेलों में एक सप्ताह तक कैदियों से परिजनों के मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। जेल में सफाई का भी विशेष इंतजाम किया गया है। दोनों जेलों में करीब साढ़े तीन हजार कैदी हैं। इन कैदियों से रोजाना 500 लोग मिलने अाते हैं।