27 की हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियाें ने किया प्रदर्शन
भागलपुर | 27 मार्च की हड़ताल काे सफल बनाने के लिए गुरुवार काे बैंक कर्मचारियाें ने अपनी मांगाें के समर्थन में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बैंक अाॅफ इंडिया तथा इलाहाबाद बैंक के जाेनल अाॅफिस के नीचे ये प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अरविंद कुमार रामा, एनएन मिश्रा, मनाेज घाेष गाेपेश, नीरज झा, अमिता, ज्याेति, प्रीति अादि ने किया। उन्हाेंने कहा कि बैंक का आपस में विलय बंद करने, अाईडीबीअाई का निजीकरण नहीं करने की मांग की गयी है। बैंक यूनियन के अध्यक्ष एनके सिन्हा ने बताया कि हड़ताल में एसबीअाई काे छाेड़कर सभी बैंकाें के कर्मचारी व अफसर भाग लेंगे।