बीसीई के मैकेनिकल के छात्र आशीष ने सीएसई में परीक्षा देकर गेट में हासिल किया 8वां स्थान
देश के प्रीमियर इंजीनियरिंग व रिसर्च इंस्टीच्यूट में एमटेक व रिसर्च प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए अायाेजित हाेने वाले ग्रैजुएट एप्टीच्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा में भागलपुर काॅलेज अाॅफ इंजीनियरिंग के छात्र अाशीष कुमार ने देशभर में अाठवां रैंक हासिल किया है। अाशीष का अाठवां रैंकिंग लाना अाैर भी खास इसलिए है, क्याेंकि यह मेकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के छात्र रहे और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग स्ट्रीम (सीएसई) में परीक्षा देकर अाठवां रैंक लाया। अाशीष ने बताया कि हमेशा से कंप्यूटर साइंस अाैर मेकेनिकल स्ट्रीम में इंटरेस्ट रहा। तैयारी अच्छी हाेने से दोनों स्ट्रीम में बहुत अंतर नहीं लगा और कामयाबी मिली। अाशीष का स्काेर 974/1000 है, 100 में से 84 अंक मिले हैं। पूर्णिया के सिपाहीटाेला मुहल्ले के रहने वाले आशीष ने बीसीई से सत्र 2016-19 में इंजीनियरिंग की। इनके पिता शशि कपूर भूषण की चूड़ियों की दुकान है।
अाशीष ने कहा-छह-सात महीने की
तैयारी से स्टूडेंट्स निकाल सकते हैं गेट
अाशीष ने परीक्षा की तैयारी के लिए हैदराबाद में सात महीने का काेर्स किया। कहा कि 2019 में बीटेक की फाइनल परीक्षा देने के साथ ही बिना किसी काेचिंग के गेट परीक्षा दी थी। तब 1000वां रैंक हासिल किया था। मुझे अाईअाईएससी में दाखिला लेना था, इसलिए टाॅप टेन रैंक में अाना जरूरी था, ताे मैंने सात महीने हैदराबाद में रहकर तैयारी की। मगर बिना काेचिंग के भी इसकी तैयारी की जा सकती है। छह से सात महीने परीक्षा के लिए ईमानदारी से तैयारी करनी हाेगी।
अाईअाईएससी में करेंगे अाॅर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शाेध
अाशीष अब इंडियन इंस्टीच्यूट अाॅफ साइंस बैंग्लाेर में मशीन लर्निंग में अाॅर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करेंगे। अाशीष का ये दूसरा अटेंप्ट था। पहले अटेम्ट में बीते वर्ष उन्हें 1000वां रैंक मिला था। मगर अाईअाईएससी में ही रिसर्च करने के लिए उन्हाेंने दुबारा परीक्षा दी अाैर इस बार अाठवां रैंक हासिल किया।
अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ आशीष काले शर्ट में।
पूर्णिया के रहने वाले आशीष ने बीसीई से सत्र 2016-19 में की इंजीनियरिंग