पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेलगाम टैंकलाॅरी ने बाइक में मारा धक्का, सीआरपीएफ जवान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएच-31 पर महदतपुर गांव के पास रविवार को बेलगाम टैंकलॉरी ने सीआरपीएफ की बाइक में धक्का मार दिया, इस हादसे में 24 वर्षीय सीआरपीएफ नवीन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जो एक सप्ताह पूर्व ही होली की छुट्टी पर अपने घर आए थे। वह खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के बासेदपुर वार्ड नंबर 9 निवासी पुलिस यादव के बेटा थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब वह बाइक से अपने घर से भागलपुर की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा से आगे निकलने पर सामने से बेलगाम आ रही एक टैंकलौरी ट्रक ने धक्का मार दिया।

बाइक पर पीछे बैठे मनीष कुमार पिता छक्कों यादव को आंशिक चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को को सौंप दिया। बताया जाता है कि वह रविवार की सुबह 7 बजे अपने घर से भागलपुर के लिए निकले थे। 11 बजे वह नवगछिया टोल प्लाजा को पार कर रहे थे।

एकलौते बेटे की मौत पर रो-रोकर बेहाल हैं पिता

सीआरपीएफ जवान नवीन के पिता पुलिस यादव अपने इकलौता बेटे की मौत पर और प|ी मंजू देवी और मां ननकी देवी फूट-फूटकर रो रहे थे। बेटे के शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे और बेहाल हो गए। सभी को रोना-बिलखना देख वहां मौजूद हर लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान वैवाहिक थे। नवीन को भी दो पुत्र व एक पुत्री है।

रंगरा | इधर, मुरली चौक के समीप एनएच-31 पर रविवार की सुबह दो ट्रकों की भिड़त हो गई। इस घटना में दोनों ट्रकों के चालक और खलासी सहित चार लोग घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान महाराष्ट्र के अमरनगर जिला अंतर्गत संगमनेर थाना क्षेत्र के संगमनेर निवासी अनिल नायक (26) पिता मारुति नायक के रूप में की गई है। दूसरा घायल उसी ट्रक का खलासी महाराष्ट्र के अमरनगर जिले के संगमनेर निवासी संतोष बाबा, पिता महेश बाबाजी के रूप में की गई है। दूसरे ट्रक के चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है।

बटालियन-214 के जवान थे नवीन

सीआरपीएफ जवान के चाचा अशोक यादव ने बताया कि नवीन झारखंड के बटालियन-214 के जवने थे। एक सप्ताह पूर्व ही वह छुट्टी पर होली का त्योहार मनाने घर आए थे। वर्ष 2017 में सीआरपीएफ की नौकरी ज्वाइन की थी। पहल पोस्टिंग मोकामा में हुई थी।

जवान नवीन की फाइल फोटो।

एनएच-31 पर ट्रकों की भिड़ंत महाराष्ट्र के चालक की मौत

खगड़िया के थे जवान, एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर आए थे घर

एनएच 31 सड़क दुर्घटनाग्रसत ट्रक।

अनुमंडल अस्पताल में जवान के रोते बिलखते पिता व अन्य परिजन।
खबरें और भी हैं...