बिहार कांग्रेस प्रभारी का भागलपुर दाैरा रद्द
भागलपुर | कांग्रेस कार्यकर्ताअाें व प्रखंड अध्यक्षाें के साथ बैठक करने के लिए भागलपुर अा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस प्रभारी बीरेन्द्र सिंह राठाैर का 18-19 मार्च काे दौरा रद्द हो गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य बिपिन बिहारी यादव ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर जैसे पार्टी के बड़े नेताअाें का अागमन भी तत्काल रद्द हाे गया है।