पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजी हाॅस्टल काे फाइनल में हराकर भताेड़िया ने खिताब पर कर लिया कब्जा, मैन ऑफ द सीरीज गोविंदा के नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भतोड़िया पंचायत के बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा स्थल पर उजाला िक्रकेट क्लब की अाेर से अायाेजित विनाेद मेमाेरियल िक्रकेट टूर्नामेंट बुधवार काे संपन्न हाे गया। अंतिम दिन फाइनल मैच में भतोड़िया बनाम पीजी हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें भताेड़िया ने पीजी हाॅस्टल टीम काे 8 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी हॉस्टल की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए । टीम की अाेर से बादल ने 21 गेंद पर 42 रन, अंकुर ने 13 गेंद पर 26 रन, प्रदीप ने 15 गेंद पर 18 रन, मनीष ने 10 गेंद पर 11 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भतोड़िया की टीम ने 9.5 अाेवर में 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाये अाैर 8 विकेट से टूर्नामेंट जीत लिया। टीम की अाेर से दीपक ने 24 गेंद पर 42 रन अाैर अमन ने 19 गेंदाें पर 58 रनाें अातिशी पारी खेली व मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम िकया।

मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भतोड़िया के ही गोविंदा को दिया गया। अतिथियाें ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियाें काे ट्राॅफी देकर पुरस्कृत िकया। इस मौके पर सांस्कृतिक हुआ। काॅमेंटेटर डाॅ. निरंजन, प्रदीप, छत्रपाल, अनितेश कश्यप ने, अंपायर की भूमिका राजेश, अाशीष ने अाैर स्काेरर की भूमिका में अमरेंद्र कुमार थे। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन व खिलाड़ियाें काे पुरस्कृत विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, सीअाे राजेश कुमार, बीडिओ राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर माे. सज्जाद हुसैन, मधुसूदनपुर थानाप्रभारी मिथिलेश कुमार चाैधरी, राजद नेता पप्पू यादव, जिप सदस्य डाॅ. अशाेक अालाेक, जिला परिषद उपाध्यक्ष अारती देवी ने िकया। माैके पर अायाेजन समिति के विक्की, भानू, मिठनारायण मंडल, अमरजीत सिंह, माे शाहनवाज अादि माैजूद थे।

पुरस्कार के साथ फाइनल में विजेता भतोड़िया की टीम।
खबरें और भी हैं...