पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबौर में एनएच पर गिरे बाइक सवार, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सबौर| शुक्रवार की रात करीब 8 बजे रामनगर दियारा ममलखा निवासी हरेराम मंडल, पिता भगवान मंडल सबौर एनएच-80 पर फरका गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक चले जाने से गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हैं। मसाढ़ू व ममलखा के लोगों ने बताया कि उक्त युवक भागलपुर से रामनगर दियारा से स्पीड में आ रहा था तभी फरका एनएच पर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक चली गई और वही पर गिर गया। उसके सिर व मुंह में चोट लगी है। खून निकलने से वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। परिजन इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उसका इलाज रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि भारी वाहन दिन रात चलने से घोघा से सबौर तक सड़कों की स्थिति कई जगह जर्जर हो गई है। इससे लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं...