पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का समन्वय है बायाेटेक्नाेलाॅजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीएनबी काॅलेज में शुक्रवार काे बायाेटेक्नाेलाॅजी विभाग की अाेर से एलुमिनाई मीट अाैर टीएनबी टेक 2020 का अायाेजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय, काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार चाैधरी, विभाग की समन्वयक डाॅ. गरिमा त्रिपाठी अाैर प्राे. एसपी राय ने किया। प्रभारी कुलपति ने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी में जीवधारियों या जीवधारियों से प्राप्त होने वाले पदार्थों का उपयोग कर उत्पादों का निर्माण या उनमें सुधार का अध्ययन किया जाता है। जानवरों से इंसानों तक की क्लोनिंग के दावे, रोगरोधी फसलों की किस्में, स्टेम सेल का उपयोग, आनुवंशिक रोगों के इलाज तक में इसका उपयाेग सामने अा चुका है। यह बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का समन्वय है।

चमन, प्रीति, सनी, मेधा के ग्रुप के माॅडल काे पहला स्थान

पूर्ववर्ती छात्राें ने भी अपने विचार रखे। राज्य अाैर देश में विभिन्न कंपनियाें का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक कुमार, विनाेद कुमार, चंदन वर्मा, रंजीत मिश्र ने अध्ययन कर रहे छात्राें काे प्राेत्साहित किया। तीन तकनीकी सत्राें में हुए कार्यक्रम में छात्राें ने अलग-अलग माॅडल रखे थे। सभी माॅडल का अतिथियाें ने निरीक्षण किया। इसके बाद निर्णायकाें डाॅ. अरविंद कुमार, प्राे. पीके राय, डाॅ. डीके दास ने माॅडल का मूल्यांकन किया। इसके अाधार पर चमन, प्रीति, सनी अाैर मेधा की टीम काे पहला, गाैरव, अामिर अाैर तनुश्री काे दूसरा, अायशा काे तीसरा अाैर प्राची, नाजिश, फरीन की टीम काे चाैथा स्थान मिला। इन्हें मेडल अाैर सर्टिफिकेट दिए गए। अादर्श, नीरज, दीपक, अनुराग, अरुणिमा, अमित, ऋतुराज, अारती ने भी प्रतियाेगिता में भाग लिया। इंटरैक्शन सेशन में पूर्ववर्ती छात्राे ंने अपने विचार साझा किए। डाॅ. त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बायोटेक्नोलॉजी में जीवधारियों से प्राप्त होने वाले पदार्थों का उपयोग कर उत्पादों का निर्माण का अध्ययन किया जाता है

छात्राें के माॅडल काे देखते प्रभारी वीसी व कॉलेज के प्राचार्य।
खबरें और भी हैं...