पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्र की भाजपा सरकार देश को नफरत की आग में जला रही है : बुलो मंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को खरीक हाईस्कूल के मैदान में संविधान बचाओ-देश बचाओ समिति के बैनर तले सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ आयोजित जनसभा काे संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश व संविधान विरोधी कानून लाकर केंद्र की भाजपा सरकार देश को नफरत की आग में जला रही है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली की घटना है। उन्होंने कहा कि राम व मोहम्मद साहब को मानने वाले कभी नफरत को पनाह नहीं दे सकते हैं। बल्कि ऐसे लोग मोहब्बत के पुजारी होते हैं। दंगा करने वाले न ही हिंदु हैं और न ही मुसलमान है। ऐसे करने वाले सिर्फ और सिर्फ दंगाई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाके के महिला-पुरूष पहुंचे। सभा की अध्यक्षता उस्मानपुर मुखिया आबिद अंसारी व संचालन राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लू यादव ने की। निगरानी के लिए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। जनसभा में मौजूद लोग हाथ में तिरंगा लहराकर देश की एकता-अखंडता का संदेश दे रहे थे।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा ऐसे कानून के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर उप प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता, आजाद अंसारी, अंसार अंसारी, मौलाना अफरोज, मौलाना जफर, मौलाना मुफ्ती, प्रो. विलक्षण दास, प्रो. योगेन्द्र प्रसाद, लालू यादव, ऐनुल शेख, खुर्शीद आलम, मो. वारिस, सुबोध यादव, अलख निरंजन पासवान, नंदू यादव, मो. नजाकत अंसारी, गौतम प्रतीम, वारिश अलि, अलि अहमद, विन्देश्वरी मंडल, पंकज सिंह, मो. कमरूज्जमा अंसारी मौजूद थे। उधर, विधि-व्यवस्था को बनाऐ रखने के लिए एसआई हरिशंकर प्रसाद कश्यप, एसएन मिश्रा, सतीश चंद्र सिंह, विजय कुमार मिश्रा, शंभु उरांव महिला व पुरूष जवानों के साथ मुस्तैद रहे।

जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद बुलो मंडल।
खबरें और भी हैं...