प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन काे सेवा सप्ताह के रुप में भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। सबसे पहले 15 सितंबर काे रक्तदान शिविर का अायाेजन किया जाएगा। इसके बाद सरकारी अस्पतालाें में मरीजाें के बीच फल व पाैष्टिक अाहार दिए जाएंगे। 17 सितंबर काे अनाथालय, नेत्रहीन व मूकबधिर विद्यालयाें के बच्चाें काे बाहरी दुनिया से रूबरू कराया जाएगा। उन्हें शहर के अच्छे रेस्टाेरेंट में ले जाकर लजीज व्यंजन खिलाया जाएगा। शुक्रवार काे कचहरी चाैक के पास स्थित एक हाेटल में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष राेहित पांडेय ने यह बात कही। इस दाैरान जिला मीडिया प्रभारी राेशन सिंह भी माैजूद थे। उन्हाेंने बताया कि एेसे बच्चाें काे अाम ताैर पर लाेग समय-समय पर कुछ-न-कुछ देते जरूर हैं, लेकिन वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल अनजान रहते हैं, इसलिए उन्हें अाम बच्चाें की तरह शहर में घुमाया जाएगा। शहर के 11 बच्चाें काे भाजपा के 11 परिवार के सदस्याें द्वारा गाेद लिया जाएगा। सालभर तक उनके पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च गाेद लेनेवाले कार्यकर्ता ही उठाएंगे। 18 सितंबर काे पाॅलिथिन पर बैन करने व जल संरक्षण काे लेकर रैली स्कूली बच्चाें के साथ निकाली जाएगी। 19 सितंबर काे अायुष्मान भारत के तहत लाेगाें काे गाेल्डन कार्ड बांटा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर में सदस्यता अभियान के तहत दाे लाख का लक्ष्य तय किया। इसमें एक लाख 60 हजार सदस्य अबतक बन चुके हैं। यह अांकड़ा बिहार में सबसे ज्यादा भागलपुर का ही है। जिला में सबसे ज्यादा 44 हजार सदस्य सुल्तानगंज विधानसभा में बनाए गए हैं। पीरपैंती में 30 हजार, कहलगांव में 17 हजार, नाथनगर में 21 हजार सदस्य बनाए गए हैं।