पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस थाने ले गई फूंकी गई बोलेरो और एक स्कॉर्पियो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सबौर। होली के दिन हवाई अड्डा स्थित धोबिया कोठी के पास दो गुटों के बीच हुई झड़प व उपद्रव के दौरान फूंकी गई बोलेरो व एक स्कॉर्पियो को पुलिस शुक्रवार को जब्त कर थाने लाई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक क्रेन की मदद से ट्रैक्टर पर लादकर जले गाड़ी के अवशेष थाने लाया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि मंगलवार को होली के दिन हुए उपद्रव मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें दोनों ओर से थाने में मामला दर्ज है।
खबरें और भी हैं...