पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा भूतनाथ मंदिर में होली गीतों संग भजनों की बही बयार, झूमे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा भूतनाथ मंदिर, साहेबगंज में अंग हेरिटेज म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान गायकों ने बम बम बोल रहा है काशी...शिवनाथ तेरी महिमा...आया तेरे दर पर दीवाना...आदि भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गायक चेतन चौबे, गजेंद्र मिश्रा, आदिल खान, पदमा मिश्रा, मुस्कान कुमारी ने एक से एक भजन सुनाकर माहौल शिवमयी बना दिया। तबला पर अनुमेह मिश्रा, ढोलक पर विजय आनंद, बैंजो पर राजू खान, पैड पर उजाला वारसी, गौरव सोनी संगत कर रहे थे। मौके पर आनंद खेतान, मिक्की दलनिया, राहुल पचेरिवाला, प्रवीण आदि के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...