भाई पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप
अकबरनगर| किशनपुर निवासी सदानंद मंडल ने अपने सगे भाई संजीव मंडल पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि होली की रात करीब एक बजे भाई संजीव कुमार मंडल शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए घर में घुस कर जान मारने की नीयत से ईंट उठाकर मेरे सिर पर मार दिया। जिससे मैं बुरी तरह जख्मी हो गया। हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद वह भाग गया। मैंने अपना इलाज रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।