पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुल्तानगंज नगर परिषद में एक लाख 64 हजार 664 रुपए के लाभ का बजट पेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वित्तीय वर्ष 2020-21 और वर्ष 19-20 के प्रथम नौ माह एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक के नगर परिषद का आम बजट गुरुवार को नप सभागार में पेश किया गया। बजट में कुल आय 102 करोड़ 73 लाख 4 हजार 664 रुपए और विभिन्न मदों में 102 करोड़ 71 लाख 40 हजार रुपए खर्च दिखाया गया। इस प्रकार एक लाख 64 हजार 664 रुपए बचत दिखाते हुए लाभ का बजट पेश किया गया। इससे पूर्व सभापति नीलम देवी की अध्यक्षता में आम बजट पेश करने के लिए बैठक हुई जिसमें उपस्थित पार्षदों को आम बजट 2020-21 का मुख्य प्रति उपलब्ध कराया गया। इसके बाद थोड़ी-बहुत विरोध के बाद सभापति द्वारा पेश आम बजट को पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। आम बजट में वर्ष 2019 के 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक में आंतरिक संसाधन के तहत विभिन्न मदों में कुल एक करोड़ 17 लाख 76 हजार 193 रुपए की आय दिखाई गई है। वहीं कुल खर्च 81 लाख 76 हजार 138 रुपए दिखाया गया है। जबकि सरकार व आंतरिक संसाधन से वास्तविक प्राप्ति कुल 14 करोड़ 2 लाख 16 हजार 83 रुपए दिखाया गया है। नप में गठित लेखा समिति के मेंबर अशोक कुमार गौतम ने बताया कि बजट को लेकर समिति द्वारा कुछ बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया गया है। बजट पारित होने के बाद नप के प्रधान सहायक राजीव कुमार ने बताया कि सबके लिए आवास योजना में 120 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन में 4 करोड़, हर-घर जल-नल योजना में 30 करोड़, कर्मी वेतन भत्ता में 6 करोड़ 31 लाख 70 हजार, श्रावणी मेला अनुदान में खर्च 50 लाख, 5वें एवं 14वें वित्त में 90 लाख, राज्य योजना में 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान बजट में रखा गया है। एग्जिक्यूटिव अफसर सुमित्रानंदन ने बताया कि नगरीय क्षेत्र अंतर्गत 3 प्रवेश द्वार, पानी की समस्या जहां है, वहां समरसेबल, प्याऊ के साथ वेंडिंग जोन को डेवलप करने की बात बजट में रखी गई है। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था में खर्च की जा रही राशि पर वार्ड 6 के पार्षद नवीन कुमार बन्नी ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। बैठक में उप सभापति उषा देवी, पार्षद मनीष कुमार, मनोज कुमार यादव, विजय बिंद, सरिता देवी, निरंजन चौधरी आदि मौजूद थे।

बजट को लेकर बैठक में शामिल सभापति नीलम देवी और पार्षद।
खबरें और भी हैं...