जुलाई तक सुपर स्पेशियलिटी का निर्माण करें पूरा, नहीं ताे होगी कार्रवाई : चौबे
जिले के कामकाज और बिगड़ी रही कानून व्यवस्था की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने समीक्षा की। भागलपुर दौरे पर आए मंत्री ने डीएम प्रणव कुमार व अन्य अधिकारियाें के साथ बैठक की। बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का जायजा भी लिया।
उन्हाेंने सीपीडब्ल्यूडी और निर्माण एजेंसी के प्रबंध निदेशक से कहा कि जुलाई 2020 तक किसी भी हालत में काम पूरा कर लें। यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें देरी हुई तो कार्रवाई तय मानिए। खुद पीएम माेदी के प्राेजेक्ट में यह शामिल है। निरीक्षण में सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह, जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डाॅ. आरसी मंडल, भाजपा नेता अर्जित चौबे और सीपीडब्ल्यूडी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी शामिल थे। वकील के हत्यारों को सख्त सजा दिलवाएं : बैठक से पहले उन्हाेंने सुल्तानगंज के शाहपुर और दरियापुर से लगे इलाकों में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए डीएम, डीआईजी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिए। बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की हत्या की आलोचना करते हुए डीजीपी को निर्देश दिया कि जिन अपराधियों को पकड़ा है, उसे सख्त सजा दिलवाने के प्रावधानों पर काम करें। मंत्री ने वकील के घर जाकर उनके परिजनों को भी सांत्वना दी।
बालू माफियाओं पर लगाएं लगाम | मंत्री ने चांदन नदी के किनारे बालू माफियाओं के द्वारा किए जा रहे अपराध पर तुरंत लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। फोन पर उन्होंने डीआईजी और एसएसपी काे कहा कि वह दरियापुर क्षेत्र में टास्क फोर्स बनाकर शाहकुंड ब्लॉक में पुल के पास बालू माफियाओं द्वारा छीनाझपटी, खेत काटना, चोरी-डकैती और स्थानीय लोगों को धमकी देने के मामले राेकें।
शामिल थे। वकील के हत्यारों को सख्त सजा दिलवाएं : बैठक से पहले उन्हाेंने सुल्तानगंज के शाहपुर और दरियापुर से लगे इलाकों में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए डीएम, डीआईजी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिए। बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की हत्या की आलोचना करते हुए डीजीपी को निर्देश दिया कि जिन अपराधियों को पकड़ा है, उसे सख्त सजा दिलवाने के प्रावधानों पर काम करें। मंत्री ने वकील के घर जाकर उनके परिजनों को भी सांत्वना दी।
16 काे मंत्री फिर अाएंगे शहर
बताया गया कि 16 मार्च को जयप्रकाश नारायण कंपाउंड में होने वाले कार्यक्रम भी मंत्री भाग लेंगे। इसमें 15 दिसंबर 2019 से अभी तक रिकॉर्ड 25000 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन हाे चुके हैं। मुख्य संयोजक अर्जित शाश्वत चौबे और रणछोड़ दास चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारी माैजूद रहेंगे। जिनके ऑपरेशन हुए हैं, उनकी 18 मार्च को फिर से जांच होगी और चश्मा और नि:शुल्क दवा दी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में रणछोड़ दास चैरिटेबल ट्रस्ट राजकोट के ट्रस्टी प्रवीण भाई व प्रफुल्ला बेन और मोती मातृ सेवा सदन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
भागलपुर में बिगड़ती विधि व्यवस्था पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री हुए गंभीर
सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल का जायजा लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चाैबे, सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह व अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल। मौके पर भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चाैबे भी मौजूद रहे।