जले तमस की होलिका, निखरे सातो रंग, कोरोना को मात दे छाए रहे उमंग... ने खूब वाहवाही लूटी
राष्ट्रीय सांस्कृतिक जागरण मंच’ के बैनर तले मंगलवार काे तिलकामांझी स्थित लालबाग के सुनीता सदन में 39वां हाेली मिलन सह कवि गोष्ठी का अायाेजन किया गया। अध्यक्षता मंच संरक्षक प्रो. तपेश्वर नाथ ने की। मुख्य अतिथि कुलगीतकार वि.वा. आमोद कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश बाबा तपन रहे। अध्यक्ष डॉ. तपेश्वर नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार होली, राष्ट्रभक्त होने के साथ-साथ हमें एकताबद्ध हो प्रेम से मिलना और खिलना सिखाता है। संचालन गीतकार राजकुमार कर रहे थे। एक दोहा-’जले तमस की होलिका, निखरे सातो रंग..., कोरोना को मात दे छाए रहे उमंग...,आदि रचनाओं को पढ़ते हुए कवियों को मंच पर आमंत्रित किया। आमोद कुमार मिश्र ने अपनी रचना के माध्यम से व्यंग करते हुए कहा कि जिसे धर्मोपदेशक या सरकार नहीं कर सकी, वह कोरोना ने कर दिखाया। लोग स्वयं संयमित होते दिखने लगे। कविवर दिनेश बाबा तपन, प्रसून कुमार ठाकुर, मुरारी मिश्र, रामप्रकाश स्नेहिल, शैलेन्द्र सिंह, गोविन्द आदि ने होली की सांस्कृतिक महत्ता, शृंगार एवं समसामयिक विकृतियों पर चोट करने वाली हास्य-व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।
रेड स्वस्तिक 26 अप्रैल से लगाएगा मेगा निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर
भागलपुर | रेड स्वस्तिक सोसाइटी द्वारा स्थानीय एक होटल में सभा सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सोसायटी के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा ने की। माैके पर सभी सदस्यों ने आरआर वर्मा को अंग वस्त्र प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दी। प्रांतीय अध्यक्ष वर्मा ने कोरोना वायरस की वास्तविक स्थिति पर प्रकाश डाला और भ्रामक अफवाहों को से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में 26 से 30 अप्रैल तक नयाबाजार के मोती मातृ सेवा सदन में लगने वाले मेगा निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर की योजना बनाई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। मौके पर अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, महासचिव प्रकाश चन्द्र गुप्ता, संयोजक श्रवण बाजोरिया, डॉ. केडी प्रभात, रमण कर्ण, अतुल ढांढानिया, डाॅ. पंकज टंडन, डाॅ. रतन संथालिया, अभय कुमार घोष सोनू, अशोक जिवराजिका, तकी अहमद जावेद, डाॅ. एजाज अली राेज, राेहित आदि मौजूद थे।
तातारपुर चाैक पर हुअा हाेली मिलन समाराेह
तातारपुर चौक पर मंगलवार काे नौजवान अंजुमन कमेटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाराेह में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, एमएम डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सलाहउद्दीन अहसन, एमएम डिग्री काॅलेज के सचिव मुकर्रम खान, पूर्व पार्षद माे. असगर अादि होली मिलन समारोह में शिरकत की।
श्री कृष्णा वेलफेयर साेसाइटी ने मरीजों संग खेली हाेली
भागलपुर| श्री कृष्णा वेलफेयर सोसायटी सखीचंद घाट नया बाजार में माेतियाबिन्द नि: शुल्क शिविर में हाेली भी खेली गई। इसमें मरीजाें के लिए पकवान भी पराेसे गए। संस्था के अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी ने नेतृत्व किया। माैके पर रणछाेड़दास बापू चैरिटेबल राजकाेट से अाई डाॅक्टराें की टीम, डाॅ. अलकेश कडेड़िया, डाॅ. रवि सुना, डाॅ. गाैतम कृष्ण, अभिषेक अानंद, उषा बजाज, अंजना देवी, पप्पू सिंह, निरंजन सिंह, माखन भाई अादि माैजूद रहे।
रंग चौपाल में खूब जमाया होली का रंग
भागलपुर| साहित्य सफर संस्था द्वारा प्रगति शिक्षण संस्थान मंदराेजा में हाेली के शुभ अवसर पर रंग चाैपाल समाराेह का अायाेजन किया गया। रंग चाैपाल का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर कवि मुरलीधर वियाेगी ने किया। माैके पर मुख्य अतिथि के रूप में रंजन कुमार राय ने थे। रंग चाैपाल की अध्यक्षता जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कार्यक्रम में कवि विष्णु मंडल, कवि मुदित नारायण झा, कवि नरेश ठाकुर निराला, प्रेम प्रिय, सत्यम कुमार, बनारसी चंद्र राय, केदारनाथ शर्मा अादि माैजूद थे।
लालबाग में कवि सम्मेलन में मौजूद तपेश्वर नाथ, कुलगीतकार अामाेद कुमार मिश्रा, कवि राजकुमार, दिनेश तपन व अन्य।
रेड स्वस्तिक की ओर से आयोजित हाेली मिलन समाराेह में आरआर वर्मा का स्वागत करते सदस्य।
होली मिलन समारोह में सोसायटी के सदस्यों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल