कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाया अभियान
प्रखंड केऔलियाबाद के वार्ड एक में काेराेना वायरस को लेकर मुखिया नूतन देवी ने लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील मिश्रा ने लोगों से कहा कि कोरोनावायरस से बचाव आपके हाथ में है। हम सभी को चाहिए कि दिन में तीन-चार बार साबुन से हैंडवास करें। खांसने या छींकने से पहले मुंह पर रूमाल या गमछा रखें। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आपके पास दिखे तो तुरंत इसकी सूचना दें। अगर सेनेटाइजर आपके पास है तो हमेशा हाथ में लगाते रहिए। गांंव के मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाले एमआर से अनुरोध किया कि अगर आपके पास सैम्पल का मास्क, सैनिटाइजर आदि है तो गांव के गरीब लोगों को बांटें। ट्रेन या बस में सफर करने से पहले अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। मौके पर कैलू यादव, रंजीत कुमार, धीरज चौधरी, अशोक चौधरी, पप्पू मिश्रा, गुलशन कुमार, विक्रम चौधरी, राजेश कुमार, व्यास मिश्र, बिहारी कुमार आदि मौजूद थे।