छात्र जदयू नेता की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
नवगछिया| मिलन चौक कदवा से आदर्श हाई स्कूल कदवा तक बुधवार को छात्र जदयू नेता कन्हैया कुमार कौशिक की हत्या के विरोध में छात्र जदयू नवगछिया के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला।
अध्यक्षता छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने की। मौके पर छात्र जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, उपाध्यक्ष विनीत कुमार विद्यार्थी, साजन कुमार सिंह, चंदन कुमार, गौरव कुमार गुड्डू, संजय राय, धीरज कुमार, रवीन कुमार,मनोज कुमार शाह आदि मौजूद थे। वहीं नयाटोला शिव मंदिर चौक पर छात्र जदयू नवगछिया के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता छात्र जदयू नगर अध्यक्ष अक्षय कुमार के द्वारा की गई। मौके पर प्रिंस पटेल विधानसभा प्रभारी मीडिया सेल, मासूम सागर, गुड्डू, अंकित, नीतीश, ऋतिक, अमन, भूषण, कन्हैया, आदि मौजूद थे।