गाड़ियों को फूंकने के मामले में केस दर्ज
भागलपुर| हवाई अड्डा के धोबिया कोठी में होली के दिन हुए उपद्रव में दूसरे पक्ष की अोर से मंजू देवी (शीतला स्थान, बरारी) ने 15 स्थानीय लोगों के खिलाफ सबौर थाने में केस दर्ज कराया है। इन लोगों पर दो गाड़ियों को फूंकने अौर मारपीट का अारोप है। अात्मरक्षार्थ लाइसेंसी हथियार से मकान में रह रहे लोगों ने गोली भी चलाई। मामले में चमकलाल शर्मा, बजरंगी मंडल, दिनेश मंडल, छतरी मंडल, राकेश राय, प्रयाग मंडल, महेश मंडल, बबलू मंडल, लड्डू मंडल, छंगुरी मंडल, सभी नीलकंठनगर छोटी रेलवे लाइन व ब्यास मंडल, उपप्रमुख दिनेश मंडल, पंकज मंडल, राजेश राय सभी सच्चिदानंदनगर निवासी को नामजद अौर 40 अज्ञात को अारोपी बनाया गया है। गोलीबारी में जख्मी चमकलाल शर्मा ने पहले ही 14 अारोपियों के खिलाफ सबौर थाने में केस दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने 11 को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।