साैतेली मां व बहन पर मारपीट का किया केस
नाथनगर | मधुसूदनपुर के नूरपुर िनवासी प्रेम प्रकाश भगत की बेटी मीठी कुमारी ने गुरुवार काे थाने में अपनी साैतेली मां व बहन पर प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस काे बताया है िक उसकी साैतेली मां डिम्पल देवी, बहन साेनी व माेना उसे प्रताड़ित करती है। उसके साथ अक्सर मारपीट करती है। गुरुवार की दाेपहर भी साैतेली मां व बहन ने मारपीट की, जिसमें वह चाेटिल हाे गई। थाने व वरीय पुलिस अधिकारियाें के पास शिकायत करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार चाैधरी ने बताया िक मामले की जांच कर अावश्यक कार्रवाई की जाएगी।