पुलिस पर पथराव मामले में 15 नामजद व 30 अज्ञात पर केस
{बायपास पर हुई घटना में तीन को पुलिस ने भेजा जेल
{थानाध्यक्ष ने कहा, उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है
बायपास पर बंशीटीकर चौक के पास ट्रक और कार हादसे के बाद शनिवार को हुए पुलिस पर हुए पथराव मामले में संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार व सरधो गांव निवासी एक नाबालिग को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस 15 नामदज और 30 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
सबाैर के थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पथराव व उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। उधर, नाबालिग के पिता पुलिस काे बेटे काे छाेड़ने की गुहार लगायी। उन्हाेंने पुलिस से कहा उसका बेटा 7वीं का छात्र है। जो मध्य विद्यालय सरधो में पढ़ता है। वह लोदीपुर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था, बाइपास रुक गया था। इस मामले में वह निर्दाेष है। मालूम हो कि शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब बाइपास पर जगतपुर मोड़ के समीप गेहूं लदे ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई थी, जिसकी चपेट में लोदीपुर गश्ती गाड़ी बोलेरो भी आ गई थी। इसमें 2 हाेमगार्ड के जवान सहित 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर घंटों सड़क जाम कर दिया था। प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे ताे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस को भी लाठियां भी भांजनी पड़ी थीं।