पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सावधानी : बारिश का कोरोना पर असर नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मास्क नहीं मिले तो साफ कपड़े से मुंह ढंकें तो भी बचाव होगा

सीनियर फिजिशियन डॉ. हेमशंकर शर्मा ने कहा कि अभी जो बारिश हो रही है। उससे डरने की कोई बात नहीं है। इससे काेरोना के फैलने की बातें महज अफवाह है। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर जितना डर व भ्रम फैलाया जा रहा है, ऐसा कुछ नहीं है। ऑर्डिनरी मास्क से भी हम फ्लू से बचाव कर सकते हैं। यदि बाजार में कृत्रिम संकट बनाया गया है तो घर में रखे साफ धोती, साड़ी, गमछा का किनारा फाड़कर हम उसे मुंह पर ढंक सकते हैं। रोज सुबह उसे डिटॉल या गर्म पानी में धोकर सुखा दें। फिर उसे यूज करें। हाथ हमेशा धोएं। घर, दफ्तर में साबुन या हैंडवॉस से अच्छी तरह से धोएं। छींक आए तो रूमाल ढंककर छीकें। उन्होंने कहा कि चीन और भारत की संस्कृति में अंतर है। चीन का वुहान काफी ठंडा शहर है। वहां के लोग कच्चा मांस खाने के आदी हैं। जबकि भारत की जलवायु व खान-पान का तरीका अलग है। हमारे यहां कोरोना से अब तक मात्र दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य बीमारियों से रोजाना देश में सौ से ज्यादा लोग मर जाते हैं।

खबरें और भी हैं...