29 काे सीईटी हाेने पर है असमंजस
काेराेना के संक्रमण की अाशंका काे देखते हुए काॅलेजाें अाैर स्कूलाें में 31 मार्च तक छुट्टी की गई है। लेकिन इससे अब बीएड में दाखिले के लिए हाेने वाले कंबाइंड इंट्रेंस टेस्ट पर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसकी परीक्षा 29 मार्च काे हाेनी है अाैर इसके लिए सरकारी काॅलेजाें तथा स्कूलाें काे परीक्षा केन्द्र बनाया जाना है। टीएमबीयू में 20 मार्च के बाद इसके परीक्षार्थियाें काे एडमिट कार्ड दिया जाना है। लेकिन सवाल खड़ा हाे गया है कि कंबाइंड इंट्रेंस टेस्ट 29 मार्च काे हाेगा या नहीं? चूंकि 31 मार्च तक राजभवन ने टीएमबीयू व उनके कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसलिए बंदी का यह अादेश सीईटी के नाेडल यूनिवर्सिटी एलएनएमयू सहित सूबे के विश्वविद्यालयाें पर लागू है। टीएमबीयू में बीएड नामांकन के नाेडल अधिकारी डाॅ. सराेज कुमार राय ने बताया, कंबाइंड टेस्ट की तिथि सुप्रीम काेर्ट के अादेश पर ही बढ़ेंगी। अभी की स्थिति में एलएनएमयू काेर्ट से तिथि बढ़ाने का अाग्रह कर सकता है। परीक्षा की तिथि बढ़ेगी ताे रिजल्ट अाैर काउंसिलिंग की तिथियां भी बदलेंगी।