पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नयागांव पंचायत में मर रहे मुर्गे, लाेग दहशत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानगंज | बाथ के नयागांव पंचायत के वार्ड पांच में एक मुर्गी विक्रेता के घर पिछले एक सप्ताह से मुर्गाें के मरने से गांव के लोग दहशत में हैं। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव विधान ने बताया कि विक्रेता पवन मिश्रा ने स्टाॅक बढ़ा लिए थे। पिछले एक सप्ताह से 4-5 मुर्गे रोज मर रहे हैं। दूसरी अाेर पंचायत में अन्य जगह भी मुर्गा फार्म हाउस में रोज मुर्गे की मौत हो रही है। शिकायत को पशुपालन पदाधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्हाेेंने मुर्गा खाना छोड़ दिया है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. संगीत कुमार शर्मा ने बताया कि साफ-सफाई नहीं रहने के कारण कोकसिडियोसी रोग के चलते मुर्गे की मौत हो सकती है। इसकी जांच भी करेंगे।
खबरें और भी हैं...