पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहरवासियाें ने एक-दूसरे को लगाया प्यार का रंग अबीर-गुलाल उड़ा युवाओं ने खेली होली, मचाया धमाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में हाेली का त्याेहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। लाेगाें ने एक-दूसरे काे शुभकामनाएं दी, प्रेम का रंग लगाया और पुआ व पकवानाें का अानंद लिया। सोमवार को विधि विधान से होलिका दहन हुआ और मंगलवार को लोगों ने होली खेली। छोटे-बड़े सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। कहीं पर पिचकारी से तो कहीं गुब्बारों में रंग भरकर बच्चों ने होली खेली। संस्थाओं व राजनीतिक संगठनोें ने भी होली उत्सव में खूब रंग-अबीर उड़ाए। हाेली पर माैज-मस्ती अाैर एक दूसरे काे रंग से सराबाेर करने का खुमार देर शाम तक रहा। सड़क पर हुलियारों की टाेलियां रंगाें की मस्ती में झूमते रहे। दूर रहने वाले रिश्तेदारों को लोग हाेली की शुभकामनाएं, मैसेज, ट्वीट के जरिए भी भेजते रहे। होली की दहन में महिलाओं ने बच्चों के साथ पूजन कर अपने घर-परिवार में शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फगुआ गीतों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों की टोलियों ने आते-जाते लोगों पर रंग और गुलाल बरसाया। कई जगहों पर लोगों ने कुर्ता फाड़ होली भी खेली। कई जगहों डीजे के धुन पर युवकों की टोली मस्ती के आलम झूमते रहे। होली त्योहार को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

शहर की सड़कों पर धूम मचाते दिखे युवा : होली के दिन आम लोग भले ही सड़कों पर निकलने से परहेज करते रहे लेकिन युवाअाें की टोली अपने-अपने साधन के हिसाब से सड़कों पर धूम मचाते नजर आए। नौजवानों की टोली एक दूसरे के घरों पर जाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का खूब आनंद लिया। बच्चे-बूढ़े, महिलाएं व पुरुषों में भी अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। गली-मोहल्ले और अपार्टमेंट के सामने साउंड बॉक्स बजाकर होली गीतों को झूमते दिखे। घरों में पुआ-पकवान और दही-बड़ा खिलाकर भाईचारा का संदेश दिया।

चमेलीचक में हुआ हाेली मिलन समाराेह

भागलपुर। चमेलीचक में बुधवार काे हाेली मिलन समाराेह में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने भाग लिया। उन्हाेंने कहा कि हाेली का त्याेहार खुशियाें का है। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि यही हमारे देश की खूबसूरती है, जिसमें हर त्याेहार में सभी धर्माें के लाेग एक साथ मिल कर रहते हैं। कार्यक्रम में अयाज खान, माेहम्मद कादिर, जाफरीन, नेहा खान व अन्य माैजूद थे।

चमेलीचक में रंग में रंगे डिप्टी मेयर राजेश वर्मा।

उत्सव में जमकर लगे ठुमके, उड़े गुलाल

भागलपुर | खरमनचक में स्थित गोकुलधाम में होली उत्सव का कार्यक्रम सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक चला। मौके पर क्लब के सदस्य और अतिथियों ने जमकर डीजे जेनिफर के गीतों पर ठुमके लगाए। बच्चों ने स्विमिंग पूल और फोम पार्टी का आनंद उठाया। क्लब के अध्यक्ष उत्तम झुनझुनवाला और सचिव नितिन दलानिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब के मेंबर्स और उनकी फैमिली एकजुट होकर होली खेल सके था। कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का इस्तेमाल किया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मौके पर मेघा झुनझुनवाला, कुसुम दलानिया, शैली गोयनका, प्रिया जैन, खुशबू सर्राफ, श्रद्धा झुनझुनवाला, सोनी गुड्डेवाल, नेहा चोखानी, अदिति सिंघानिया, नेहा डिडवानिया, अभिषेक जैन, वरुण गोयनका, राहुल झुनझुनवाला, अंकित खेतान, विष्णु वर्मा, मनीष बगड़िया, मोंटी शर्मा, नरेश खेमका, अंकित गुड्डेवाल, रेवंन सराफ, मयंक सिंघानिया, नितिन भुवनिका, रवि बैद आदि मौजूद थे।

मटकी फोड़कर लिया होली का आनंद

मंगलवार की देर शाम युवाओं की टोली चौक चौराहों पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। देर शाम तक मटकी फोड़ आयोजित कर आनंद लेते दिखे। बुधवार को भी होली का खुमारी रही। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते दिखे। बाजार में एकाध दुकानों को छोड़ अधिकतर दुकानें बंद रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हाेलिका दहन

साेमवार काे शाम में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हाेलिका दहन किया गया। तिलकामांझी, बरारी, जवारीपुर, घंटाघर, मंुदीचक, कचहरी चाैक, भीखनपुर, मिरजान, अलीगंज, हुसैनाबाद, काजीचक, जरलाही, नाथनगर, अादमपुर, मशाकचक, नयाबाजार, उर्दू बाजार, सराय, खंजरपुर, सिकंदरपुर, माेदी नगर, जाेगसर, दाउदवाट, सुजागंज, खलीफाबाग सहित हर गली माेहल्ले में हाेलिका तैयार की गर्इ। हाेलिका दहन से पहले महिलाअाें ने हाेलिका की पूजा अर्चना की। सभी ने सामूहिक रूप से हाेलिका दहन किया साथ ही घराें में हाेलिका अग्नि प्रज्जवलित कर उन पर हाेरे अाैर जाै भूनकर लाेकगीत गाए गए। दाेपहर से शाम तक महिलाअाें ने पारंपरिक हाेली के गीत गाते हुए हाेलिका का पूजन किया। खलीफाबाग चौक पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया।

खरमनचक स्थित गोकुलधाम में आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में ठुमके लगाते लाेग।

शहर के कई जगहाें पर हुआ हाेलिका दहन का आयोजन, पारंपरिक गीतों पर थिरके लोग

खलीफाबाग चाैक पर हाेलिका दहन के दौरान चने की बालियां सेकते लोग।
खबरें और भी हैं...