पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीएमबीयू में कक्षाएं, परीक्षाएं 31 तक बंद, शिक्षक-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीएमबीयू ने सभी पीजी विभागाें, अंगीभूत काॅलेजाें अाैर स्ववित्तपाेषित संस्थानाें काे 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इस दाैरान सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। इसकी अधिसूचना शनिवार काे रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह ने जारी की। इसमें एफिलिएटेड काॅलेजाें काे बंद रखने का अाग्रह किया है। इस दाैरान किसी तरह के खेलकूद या सांस्कृतिक अायाेजन नहीं हाेंगे। सभी परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। निर्देश से मार्च में हाेने वाली पांच परीक्षाएं प्रभावित हाेंगी। इनमें पीजी से लेकर वाेकेशनल काेर्स तक की परीक्षाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने बंद के दाैरान सभी शिक्षकाें अाैर कर्मचारियाें काे कार्यस्थल पर रहने काे कहा है। बंद के दाैरान शिक्षकाें अाैर कर्मचारियाें के ड्यूटी पर रहने के टीएमबीयू के निर्देश काे भुस्टा अाैर भूटा ने हास्यास्पद बताया है। भूटा अध्यक्ष डाॅ. मिहिर माेहन मिश्र ने एक दिन पहले ही कहा था कि काेराेना के संक्रमण का खतरा शिक्षकाें अाैर कर्मचारियाें काे भी रहेगा। अब भुस्टा के अध्यक्ष डाॅ. डीएन राय ने कहा कि क्या शिक्षक अाैर कर्मचारी काे संक्रमण नहीं हाेगा। विभाग में क्या करेंगे। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी महासंघ का 25 मार्च काे विश्वविद्यालय मुख्यालय पर हाेने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। । इधर, राजकीय कल्याण पिछड़ी जाति हाॅस्टल संख्या एक के अधीक्षक डाॅ. जगधर मंडल ने छात्राें से इसे खाली कर देने काे कहा है।

बीसीई, ट्रिपल अाईटी अाैर बीएयू भी बंद

भागलपुर | भागलपुर काॅलेज अाॅफ इंजीनियरिंग, ट्रिपल अाईटी अाैर बीएयू भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। बीएयू व इससे संबंधित काॅलेजाें में काेई परीक्षा नहीं हाेगी। हालांकि उक्त तीनों संस्थानों के शिक्षकों को दफ्तर आना होगा। बीएयू शिक्षक और कर्मचारियों का समूह बनाकर अल्टरनेट-डे ऑफिस आने की व्यवस्था करेगा। विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ट्रिपल अाईटी के निदेशक डाॅ. अरविंद चाैबे ने बताया कि काॅलेज बंद कर दिया गया है। बीएयू के पीअारअाे डाॅ. अारके साेहाने ने बताया, काॅलेज व विवि बंद किया गया है। परीक्षाएं भी नहीं हाेंगी। बीसीई के प्रभारी प्राचार्य प्राे. मणिकांत मंडल ने कहा कि काॅलेज एक दिन के लिए ही खुला था, मगर अब 31 तक बंद किया गया है।

असर
खबरें और भी हैं...