पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काॅलेज नैक मूल्यांकन में अब भी पीछेहाेली के बाद प्राचार्याें की हाेगी बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिलकामांझी भागलपुर विवि काॅलेजाें का मूल्यांकन कराने में पीछे है। अब हाेली के बाद टीएमबीयू प्रशासन काॅलेज के प्राचार्याें के साथ बैठक कर इस पर चर्चा करेगा। तीन साल में सिर्फ एक कॉलेज का ही नैक मूल्यांकन हुअा है। बाकी कॉलेजों ने नैक मूल्यांकन के लिए अावेदन किया। सेल्फ असेसमेंट कर रिपाेर्ट भी भेजी मगर उसे किसी न किसी कमी की वजह से लाैटा दिया गया। राजभवन से बार बार नैक मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया जा रहा है। नैक मूल्यांकन नहीं होने पर यूजीसी से मिलने वाले अनुदान भी बंद कर दिए जाएंगे। 2019 में सिर्फ मुरारका कॉलेज का ही नैक से मूल्यांकन किया गया जिसमें सी ग्रेड मिला। कॉलेज प्रशासन ने नैक मूख्यालय को चुनौती दी है। फिलहाल बीएन कॉलेज, एसएसवी कॉलेज, पीबीएस कॉलेज, जेपी कॉलेज नारायण आदि कॉलेज का नैक से मूल्यांकन होना बाकी है। वहीं नैक से ग्रेड ए प्राप्त कॉलेज टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बी ग्रेड प्राप्त एसएम कॉलेज काे भी नेक्सट टर्म में अब मूल्यांकन करवाना है।

खबरें और भी हैं...