पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंपनी का दावा: होली पर नहीं कटेगी बिजली हकीकत: दक्षिणी क्षेत्र में दो दिन गुल हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली पर शहर को 24 घंटे बिजली देने का बिजली कंपनी का दावा पूरी तरह फेल रहा। दक्षिणी क्षेत्र समेत कई इलाकाें में घंटाें बिजली गुल रही। साेमवार अाैर मंगलवार सुबह, शाम अाैर रात में बिजली कटी रही। पटल बाबू फीडर के माेजाहिदपुर के पास तार टूटकर गिरने के बाद कर्इ जगहाें पर ट्रांसफाॅर्मर से फ्यूज उड़ गया। दक्षिणी क्षेत्र में साेमवार शाम 7 बजे से रात के 11 बजे तक बिजली गुल रही तो मंगलवार दाेपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को बिजली की कमी झेलनी पड़ी। हाेली खेल कर लाेग पानी के इंतजार में रहे, लेकिन बिजली न आने से घरों में की टंकियां नहीं भर सकीं।

खबरें और भी हैं...