संविधान दिवस से जुड़ी गतिविधियां 14 अप्रैल तक
भागलपुर | संविधान दिवस से जुड़ी गतिविधियाें काे 14 अप्रैल तक (समरसता दिवस अर्थात अांबेडकर जयंती) चलाने के लिए पंचायती राज विभाग ने डीएम काे दिशा निर्देश भेजा है। विभाग के संयुक्त सचिव अाेमप्रकाश यादव ने जारी पत्र में कहा है कि भारत सरकार की जारी एडवाइजरी में संविधान के ऊपर शार्ट फिल्म बनाकर उसे प्रचारित-प्रसारित किया जाना अाैर चुने गए जनप्रतिनिधियाें के बीच संविधान की जानकारी बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसलिए निर्देश है कि इसका पालन किया जाए। इसकी काॅपी डीडीसी, पंचायत राज पदाधिकारी समेत विभिन्न पदाधिकारियाें काे भेजा गया है।