पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेयर को देने के लिए 3 साल का हिसाब जुटा रहा निगम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम में जारी होने वाले बजट पर रार कम नहीं हो रहा है। मेयर सीमा साहा के तीन साल में हुए खर्च का ब्योरा मांगने के बाद निगम कर्मचारी अब हिसाब-किताब मिलाने में जुट गए हैं। अकाउंट शाखा बजट की काॅपी बनाने के साथ पिछले रिकाॅर्ड खंगाल रहा है। कर्मचारियों को इस फाइल तैयार करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, एक साल के आय-व्यय का हिसाब कर उसे स्टोर में रखा जाता है, इसलिए पेंडिंग फाइलों को निकालकर नए सिरे से फाइल तैयार करना पड़ रहा है। इसके लिए निगम ने आईटी सेल से एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को लगाया गया है। गुरुवार दोपहर दो बजे अकाउंट शाखा के कर्मचारी इसमें जुटे नजर आए। बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी 16 मार्च तक छुट्‌टी पर हैं। वे 17 मार्च को लौटेंगी। इसके ही मेयर को हिसाब-किताब की काॅपी भेजी जाएगी। इस बीच बजट की तैयारी में जो कमियां रह गई हैं, उसे दूर किया जा रहा है।

बजट की तैयारी चल रही है। हमने समीक्षा बैठक की है, इसमें सुधार की दरकार है, वह भी हो रहा है। मेयर के निर्देश पर तीन साल के अाय-व्यय की जानकारी जुटाई जा रही है। नगर अायुक्त के अवकाश से लौटने के बाद ही कहा जा सकेगा कि बजट कब जारी होगा।
- सत्येंद्र प्रसाद वर्मा, पीअारअाे, निगम
खबरें और भी हैं...