पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहतर ट्रैफिक की हुई प्लानिंग पर निगम ने अधूरा छोड़ा, गाइडलाइन के फेर में फंसाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की योजना अफसरों ने बनाई। निगम के पास योजनाएं पहुंची, लेकिन एक भी काम जमीन पर नहीं उतर सका। योजना कागजों में ही सिमट गई। अब कागजों में लिपटी योजनाएं अफसरों के मार्गदर्शन का इंतजार कर रही हैं। एक ओर स्थायी ऑटो स्टैंड तो दूसरी ओर बस स्टैंड का काम लंबित है।

अस्थायी ऑटो ऑटो स्टैंड के लिए भी बनी योजनाएं मार्गदर्शन का इंतजार कर रही है। इतना ही नहीं, डीएम स्तर से बैठक में नगर अायुक्त काे निर्देश जारी कर इसे बनाने के लिए टाइमलाइन भी तय कर दिए गए, लेकिन अफसरशाही में पूरा ट्रैफिक फंसकर रह गया है।

अफसरशाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तिलकामांझी सरकारी बस डिपो परिसर में ऑटो स्टैंड के लिए निगम ने काम शुरू तो किया, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यहां यात्रियों के लिए पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा, रोजाना शहरवासी जाम, बेतरतीब ट्रैफिक से जूझ रहे हैं।

क्या होनी थी व्यवस्था, जिम्मेदारों ने अब तक क्या किया, जानिए...

1. स्थायी ऑटो स्टैंड

तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड के पास ऑटो स्टैंड निगम ने फरवरी में बनाना शुरू किया। यहां लाइट्स लगाए, शौचालय अधूरा है। बैंक के सीआरएस फंड से वाटर एटीएम लगेगा, पर अब तक नहीं लगा।

3. अस्थायी टेम्पाे स्टैंड

तिलकामांझी यूकाे बैंक के पास अस्थायी टेम्पाे स्टैंड बनेगा। दूसरी जगह मायागंज राेड पर सैनिक कल्याण दफ्तर गेट के पास तय हुई। यहां भी कुछ नहीं हुआ। निगम ने डीएम से मार्गदर्शन मांगा है।

बैठक में जाे भी निर्देश दिए गए, उस पर काम चल रहा है। जिसमें दिक्कत है, उसके लिए डीएम व नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। निर्देश मिलने के बाद अस्थायी अाॅटाे स्टैंड अाैर स्थायी बस स्टैंड काे लेकर कार्य शुरू हाेगा। - सत्येंद्र प्रसाद वर्मा, पीअारअाे, निगम

4. ई रिक्शा स्टैंड

घंटाघर, डिक्शन माेड़, लाजपत पार्क के पास ई रिक्शा स्टैंड का सुझाव अफसराें ने दिया था। अब तक इस पर कुछ नहीं हुआ। अब मार्गदर्शन मांगने की तैयारी है। फिर निर्माण पर निगम आगे बढ़ेगा।

2. स्थायी बस स्टैंड

रिक्शाडीह में डेढ़ एकड़ जमीन निगम काे स्थायी बस स्टैंड के लिए मिली। 1 अप्रैल से बसें यहीं से चलेंगी। इसमें पहले मिले 3.95 कराेड़ का उपयोग के लिए निगम ने विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।

बैठक भी नहीं हुई | मार्च के पहले सप्ताह में निगम काे सांसद, विधायक व जिला के विभिन्न विभागाें के साथ विकास याेजनाअाें पर बैठक करनी थी। यह नहीं हुई। अभी नगर अायुक्त जे. प्रियदर्शिनी छुट्टी पर हैं। 17 मार्च काे वापस लाैटने पर ही आगे की रणनीति तय होगी।


सैनिक कल्याण कार्यालय के पास यहीं अस्थायी टेम्पो स्टैंड बनना है।

तिलकामांझी बस डिपो के पास बनने वाला ऑटो स्टैंड अभी अधूरा है।
खबरें और भी हैं...