मारपीट और पथराव मामले में काउंटर केस
भागलपुर| इशाकचक के लालूचक भट्ठा मोहल्ले में मारपीट, पथराव मामले में दोनों पक्षों की अोर से थाने में केस दर्ज कराया गया है। चिक्कू कुमार ने पड़ोसी बेबी भगत, राजा भगत, प्रियंका भगत अौर दिलीप भगत को अारोपी बनाया है। चिक्कू का कहना है कि उक्त लोगों ने मेरी मीना
देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की।
विरोध करने पर रॉड से मारकर मेरा सिर फोड़ दिया। उधर, दूसरे पक्ष से बेबी भगत ने भी चीकू यादव, मंगल यादव, सुमन कुमारी अौर मीना देवी पर मारपीट, पथराव अौर रंगदारी मांगने का अारोप लगाया है अौर केस दर्ज कराया है। अारोप है िक चीकू ने रंगदारी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की अौर घर पर पथराव किया गया।