नाथनगर में दाे पक्षाें में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
नाथनगर | थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मंगलवार की रात अापसी विवाद में दाे पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। इसमें दाेनाें तरफ से लाठी-डंडे भी चले अाैर कुछ लाेग अांशिक रूप से चाेटिल भी हुए। मामले में दाेनाें तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पहले पक्ष से सुमन कुमार ने पुलिस काे बताया िक मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह दाेस्त काे छाेड़ने जा रहा था। रास्ते में अाराेपी राहुल कुमार मंडल ने रास्ता राेक गाली गलाैज किया। विराेध करने पर अाराेपी ने उसपर कट्टा तानकर फायरिंग कर दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। उसके परिजनाें ने भी उनके साथ मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष से अाराेपी राहुल की मां पुतुल देवी ने लिखित शिकायत में बताया िक मंगलवार की रात वह गोशाला जा रही कि रास्ते में अाराेपी देवा मंडल, हेमा मंडल, सूरज कुमार, सुमन कुमार सभी ने उसका रास्ता राेककर गाली गलाैज व मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाने अाए पति उदय मंडल व पुत्र राहुल कुमार काे पीटने लगे। अाराेपियाें ने उसके बेटे राहुल के हाथ में जबर्दस्ती कट्टा देकर उसका फाेटाे खींच लिया अाैर गाेली चलाने का झूठा अाराेप लगाया है । नाथनगर इंस्पेक्टर माे सज्जाद हुसैन ने बताया िक दाेनाें तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।