पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब तस्करी की अाेर मुड़े अपराधी, पुलिस खाेलेगी डोसियर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में अपराधी अब शराब की तस्करी की अाेर मुड़ गए हैं। हाल के दिनों में अाधा दर्जन कुख्यात अपराधी शराब अौर हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं। कभी ये अपराधी कभी हत्या, अपहरण, गोलीबारी-बमबाजी जैसे मामले में शामिल रहते थे। लेकिन शराब की तस्करी में भारी मुनाफा देख अपराधियों ने ट्रेंड बदल लिया। शराब की तस्करी में ये कम जोखिम देख रहे है। गिरफ्तार होने के बाद बेल भी अासानी से मिल जाता है। इस कारण ये शराब की तस्करी की अाेर मुड़ गए हैं। जिले में झारखंड से सर्वाधिक शराब की खेप अाती है। गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, देवघर अादि जिले बिल्कुल सटे हुए हैं। इस कारण तस्कर अासानी से यहां से शराब की खेप मंगवाते हैं। क्राइम होने से पुलिस दबाव में अा जाती है, लेकिन शराब की तस्करी में पुलिस की सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। जिले में पूर्व में पदस्थापित एक थानेदार ने तो अपने इलाके में अपराधियों को चेतावनी दे रखी थी कि क्राइम नहीं होना चाहिए। शराब बेचो। शराब की तस्करी में अपराधियों के शामिल होने पर पुलिस अब बदमाशों की तरह दारू के धंधेबाजों का रिकॉर्ड रखेगी। हर थाने में शराब तस्करों का डोसियर खोला जा रहा है, ताकि इनपर निगरानी रखी जा सके।

केस-3 : बिहपुर पुलिस ने अवैध हथियार अौर शराब के साथ मदन अौर माधव झा को गिरफ्तार किया था। ये दोनों अपराधी क्राइम छोड़कर शराब की तस्करी में जुटे हुए थे। नवगछिया एसपी के दोनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों के पास एक दो नाली बंदूक, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस अौर गाड़ी से 44 बोतल विदेशी शराब बरामद किया था।

केस-2 : गोराडीह पुलिस ने रायपुरा बहियार में छापेमारी कर अपराधी मोनू झा अौर रमण झा को गिरफ्तार किया था। जबकि मोेनू झा की निशानदेही पर रायपुरा बहियार से शराब अौर हथियार के साथ रमण झा गिरफ्तार हुअा था। इस मामले में गोराडीह थाने में केस दर्ज हुअा था। दोनों अपहरण के भी अारोपी थे।

केस-1 : बबरगंज पुलिस ने सकरुल्लाचक मोहल्ले में छापेमारी कर देसी शराब की खेप के साथ अपराधी मन्ना यादव को गिरफ्तार किया था। अपराधी मन्ना यादव कई केसों में चार्जशीटेड रहा है। मन्ना यादव भाई की हत्या के सिलसिले में हाल ही में जेल से छूट कर अाया था। मन्ना की निशानदेही पर बांसबिट्टी से शराब की खेप बरामद हुई थी।

हाल में शराब के साथ ये अपराधी हुए थे गिरफ्तार
खबरें और भी हैं...