फसलों के नुकसान का होगा आकलन
भागलपुर | फसलों के नुकसान की आशंका पर बारिश के बाद कृषि विभाग नुकसान का आकलन करेगा। सभी प्रखंडों की रिपोर्ट जुटाई जाएगी। इससे नुकसान की स्थिति साफ होगी। फिर इस रिपोर्ट को मुख्यालय को भेजा जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने बताया, अभी तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। लेकिन संभव है कि इससे फसलों को नुकसान हुआ हो। दलहन और तेलहन की फसल को लगातार हो रही बारिश ने नुकसान की आशंका है।