दानापुर-पुणे सुपरफास्ट का भागलपुर तक होगा विस्तार
दानापुर-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के भागलपुर तक विस्तार की मांग जल्द ही पूरी हो सकती है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के विस्तार का फैसला लिया है। पहले रेलवे ने भागलपुर से पुणे के बीच सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने पर विचार किया था। अब दानापुर से पुणे के बीच रोज चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन को भागलपुर तक विस्तार का निर्णय लिया है। ट्रेन के विस्तार से जमुई, मंुगेर एवं इसके आस पास के क्षेत्रों को लाभ िमलेगा। 12149 एवं 12150 दानापुर- पुणे एक्सप्रेस दानापुर में 19 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रहती है। पुणे से यह ट्रेन प्रतिदिन रात 8.55 मिनट पर रवाना होती है। तीसरे दिन सुबह 3.45 मिनट पर दानापुर पहंुचती है। इसी दिन रात में 10.55 में दानापुर से पुणे के लिए रवाना होती है। दानापुर में यह ट्रेन 19.10 मिनट तक खड़ी रहती है। रेलवे ने व्यवसायिक दृष्टकोण से इस ट्रेन के उपयोग का निर्णय लिया है।
ट्रेन के विस्तार पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। पहले वीकली ट्रेन चलाने की बात थी। अब यात्रियों को रोज की सेवा दिलाने के ख्याल से दानापुर-पुणे के विस्तार पर सहमति बनी है।
निखिल चक्रवर्ती, सीपीआरओ