बेटियां किसी से कम नहीं, अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं : निधि रानी
बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत नगरह गांव को एसपी निधि रानी ने गोद लिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नगरह के ग्रामीणों ने एसपी व एसडीपीओ को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एसपी ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि बेटियों को पूर्ण शिक्षा दें। इस दौरान उन्होंने नवगछिया महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी सहित तीन महिला सिपाही को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव की छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। गांव की समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेल का मैदान अतिक्रमित है, सड़क जर्जर है। एसपी ने कहा कि खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने गांव की छात्राओं के बीच जल-जीवन हरियाली के तहत पौधों का वितरण किया। एसपी ने छात्राओं को उक्त पौधरोपण कर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ को राष्ट्रपति मेरिटोरियस आवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर गांव के युवाओं ने उनका अभिनंदन किया। मौके पर पंचायत कंव मुखिया
भरत पासवान सहित गांव के गणमान्य लोग सहित छात्र छात्राएं
मौजूद थीं।
कहलगांव में छात्राओं को किया गया सम्मानित
जेपी काॅलेज में दीप प्रज्ज्वलित करते प्राचार्य व अन्य।
सामाजिक भेदभाव, महिला हिंसा पर की गई चर्चा
नगरह में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के साथ एसपी।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाअाे पर हुई चर्चा
नारायणपुर| जयप्रकाश महाविद्यालय में रविवार को प्राचार्य डाॅ. राजवंश यादव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस माैके पर उन्होंने कहा कि महिला को सशक्त बनाने के लिए बिहार सरकार की अाेर से विशेष पहल की जा रही है। महाविद्यालय छात्रा विकास समिति के अध्यक्ष डाॅ. रितिका गौतम ने सरकार की याेजना कन्या उत्थान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाअाे पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा क्षेत्र में छात्राओं के बेहतर परिणाम की प्रशंसा की।
नगरह गांव की छात्राओं को एसपी ने आत्मनिर्भर बनने को किया प्रेरित, बांटे पौधे
कहलगांव। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहलगांव व आसपास के क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन खिलाड़ियों को सम्मानित कया गया। किशनदासपुर संकुल में आयोजित समारोह में मुस्कान, रेशम, खुशबु, मंदिला, प्रितमा, रूबी, अन्नु, काजल व शिवानी को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनीत रंजन ने किया। इस अवसर पर सर्वोत्तम, शिपीन कुमार, सिकंदर यादव, अजय जयसवाल, योगेंन्द्र प्रसाद व ग्रामीण उपस्थित रहे। दूसरी ओर एसएसवी कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
नवगछिया। जीबी कॉलेज में रविवार को एनएसएस ने प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया मौके पर प्राचार्य ने महिला हित से संबंधित कानून, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सामाजिक भेदभाव, महिला हिंसा, महिला खेलकूद पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने छात्राओं को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। दूसरी ओर मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ. सुदामा यादव की अध्यक्षता में दिवस मनाया गया। प्राचार्या ने कहा कि आज का दिन प्रेम त्याग और आत्मविश्वास और समाज के प्रति उत्थान के लिए सम्मान करने का दिन है।
सुल्तानगंज| अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुरारका काॅलेज में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया। प्राचार्य प्रो. डाॅ. अमरकांत सिंह ने छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाक कैंपस में नप के आश्रय स्थल में डेनूलम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नप क्षेत्र के विभिन्न जीविका समूह से आईं महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। नगर जदयू अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार मंडल ने कहा कि सरकार आपके लिए अनेकों योजना चला रही है।
सुल्तानगंज में महिलाओं को अधिकार बता किया जागरूक