पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राे. याेगेन्द्र काे टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू का प्रभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नया डीएसडब्ल्यू ढूंढने में असफल रहे टीएमबीयू प्रशासन ने प्राे. याेगेन्द्र काे दाेबारा यह जिम्मेदारी साैंपी है। इस बार उन्हें डीएसडब्ल्यू का प्रभार दिया गया है। इससे पहले पीजी हिन्दी के अध्यक्ष प्राे. याेगेन्द्र ने 23 फरवरी काे नियमित डीएसडब्ल्यू का कार्यकाल पूरा किया था। हाेली की छुट्टी खत्म हाेने के बाद गुरुवार काे डीएसडब्ल्यू का प्रभार दिए जाने की जानकारी खुद प्राे. याेगेन्द्र ने साेशल मीडिया पर साझा की है। इसमें उन्हाेंने लिखा है कि अगले अादेश तक उन्हें इस पद
का प्रभार दिया गया है।

नियमित डीएसडब्ल्यू के रूप में प्राे. याेगेन्द्र का कार्यकाल पूरा हाेने के बाद कई शिक्षक इस पद के लिए प्रयास में जुटे थे। खुद 24 फरवरी काे प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय ने कहा था कि नए डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति जल्द की जाएगी। लेकिन टीएमबीयू प्रशासन काे 17 दिन के बाद भी इस पद के लिए नया चेहरा नहीं मिल सका। 23 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक टीएमबीयू में डीएसडब्ल्यू
का पद रिक्त ही था।

खबरें और भी हैं...