पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महेशपुर गांव के बहियार से शव बरामद, चेहरा कुचला था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने रविवार की सुबह 9 बजे के करीब थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में 40 वर्षीय एक पुरुष शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हाे पाई है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चेहरा पूरी तरह से कुचल हुआ था, चेहरे पर जलाने के भी निशान मिले हैं। शव पहचाने में नहीं आ रहा था। दाईं हाथ में एक घड़ी, मठिया व लाल धागा बंधा हुआ था। गले में लाल गमछा भी लपेटा हुआ था। पैर में मोजा था, लेकिन जूते गायब थे। ब्लू कलर का ट्रैकशुट पहने हुआ था। बताया जाता है कि घटना की सूचना पर बांका के रजौन थाना क्षेत्र के हरना गांव से कुछ लोग शव की शिनाख्त के लिए सबौर थाने पहुंचे थे। उनका कहना था कि पिछले 2 दिन से हरना गांव के रहने वाले मोहम्मद नाईद काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। वह मोटर मकैनिक का काम करता है। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा है। लेकिन ये लोग भी पहचान नहीं कर पाए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आमडाड़, महेशपुर, परघड़ी सहित आसपास के ग्रामीणों को शव पहचानने के लिए जानकारी दी गई, लेकिन शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...