पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेडलाइन हो गई खत्म, अब तक जाम से राहत की नहीं दी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाम से राहत दिलाने के लिए 19 फरवरी काे डीएम की अध्यक्षता में हुर्इ बैठक में दिए गए निर्देशाें का पालन हुअा या नहीं, इसकी रिपाेर्ट तीन दिनाें के बाद भी जमा नहीं की जा सकी है। इसे लेकर डीएम ने नगर अायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर, कहलगांव व नवगछिया एसडीअाे, खनिज विकास पदाधिकारी, एनएच अाैर पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर काे पत्र से निर्देश दिया था। इसमें कहा गया है कि 19 फरवरी को शहरी क्षेत्र में लग रहे जाम की समस्या से निराकरण के लिए बैठक हुई थी। इसमें कर्इ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। उसका पाचलन करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब तक की गर्इ कार्रवार्इ की रिपाेर्ट नहीं मिल सकी है। इसकाे लेकर डीएम ने छह मार्च काे जारी पत्र से निर्देश दिया था कि तीन दिनाें में बैठक की कार्यवाही का पालन रिपाेर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि इसकी समीक्षा कर अागे की कार्रवार्इ की जा सके। लेकिन नाै मार्च काे ही समय सीमा खत्म हाे गर्इ है अाैर अब तक रिपाेर्ट नहीं दी जा सकी है। बताया जा रहा है कि हाेली की छुट्टी से रिपाेर्ट नहीं दी जा सकी। गुरुवार काे संबंधित पदाधिकारी रिपाेर्ट जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...