पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंगलकामना के साथ शनिदेव मंदिर में जलाए गए दीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेशन चाैक के महावीर प्रसाद द्विवेदी राेड में ऊं भागवान निलांजन शनिदेव मंदिर में भागवान शनिदेव की पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर महिला भक्ताें के द्वारा शनिदेव की कथा कहीं और सुनी गर्इ। भक्ताें ने पूजा कर सरसाे तेल के दीपक जलाकर शनिदेव से मन्नतें मांगी। मंदिर के पुजारी परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने बताया कि शनिदेव की पूजा करने से सभी तरह के कष्ट दूर हाेते हैं। कहा कि काेराेना वायरस जैसे संक्रमण काे लेकर भगवान शनिदेव से पूजन कर विश्वशांति और मंगलकामना की गई। कहा कि शहर में गंदगी पसरा हुअा है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधान सेवक प्रकाशनंद ने बताया कि सुबह से ही लाेग बारी-बारी से पूजा करने पहुंच रहें हैं। प्रत्येक शनिवार काे खिचड़ी अाैर खीर-पूरी का भाेग लगाया जाता है। जाे भक्त यहां श्रद्धा-भक्ति के साथ शनिदेव की पूजन करते हैं उनकी मुरादें पूरी हाेती हैं। यह शहर का सबसे प्राचीन शनिदेव की मंदिर है। इस माैके पर शंकर मंडल, बेबी देवी, नेहा कुमारी, संजीव कुमार, नीलम देवी, शंभु राय, नंदिनी देवी अादि माैजूद थे।

खिचड़ी का लगा भाेग, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

भगवान शनिदेव की पूजा करते भक्त।
खबरें और भी हैं...