पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शंकरपुर व लक्ष्मीपुर दियारा में सीमांकन का विवाद सुलझेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएम ने बनाई कमेटी इसमें डीसीएलआर, दोनों एसडीओ, सीओ व थानेदार

भूमि विवाद और विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जहां भी भूमि विवाद से संबंधित मामला हो। इसका निपटारा वरीय पदाधिकारी रुचि लेकर कराएं। थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी आवश्यक रूप से शनिवार को बैठक कर भूमि विवाद संबंधित मामले का निपटारा तेजी से कराएं। शंकरपुर और लक्ष्मीपुर दियारा में सीमांकन को लेकर पक्षकारों बीच जो भू-विवाद है, उसके लिए डीएम ने एक समिति बनाई है। जिसमें दोनों अनुमंडल पदाधिकारी के अलावे भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी और थाना के एसएचओ दोनों ओर के पक्षकारों की उपस्थिति में भूमि की मापी 31 मार्च के पूर्व कराएंगे और सीमा का निर्धारण कराएंगे। पक्षकारों को पूर्व में ही नोटिस भेजने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम ने बताया कि दियारा क्षेत्रों में गंगा का पानी उतरने के बाद जमीन दखल हेतु भूमि विवाद की समस्या होती है। जिसका समाधान आवश्यक है। जिला योजना पदाधिकारी को कब्रिस्तान की घेराबंदी जांचोपरांत कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में शराबबंदी की भी समीक्षा हुई। डीएम ने संयुक्त टीम बनाकर शराबबंदी हेतु छापामारी करने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया। बैठक में एसएसपी, नवगछिया एसपी, सदर व नवगछिया एसडीओ, जिला योजना पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...