धाेली सती दादी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली
बिंदल कुलदेवी सेवा समिति की अाेर से स्टेशन चाैक स्थित बाजाेरिया गली राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी सह धाेली सती दादी मंदिर में महिलाअाें ने दादी जी की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। महिलाअाें ने दादी का मंगल पाठ किया। इस मौके पर समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिला भक्तों ने दादी संग फूलों की होली खेली। इस माैके पर प्रवक्ता रवि सर्राफ, अध्यक्ष पवन सर्राफ, सचिव राजेश सर्राफ, पूनम, सुनीता सर्राफ, नितू सर्राफ, अन्नू सर्राफ, सृष्टि अादि माैजूद थे।
मां शाकंभरी के भजन सुनकर झूमे भक्त, लगाए जयकारे
अंबे मां शाकंभरी दिव्य गुणों की खान, अपने भक्तजन को दीजाे, सुख-समृद्धि दान.. मंगल भवन अमंगल हारी, शाकंभरी नाम होत हितकारी..समेत कई भजन आशीष ने गाकर शाकंभरी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था शाकंभरी भक्तजन एवं श्री चावो वीरो दादी सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारा रोड स्थित अग्रसेन भवन में होली समारोह का। मौके पर ज्योत जलाकर मां का भव्य शृंगार किया गया। ओमप्रकाश, मनीष, जीतू ने एक से एक भजन गाकर भक्तों को सराबोर कर दिया। इस मौके पर श्याम सुन्दर खेतान, प्रवीण दत्त रूंगटा, उमानाथ जोशी, विमला देवी, ज्योति खेतान आदि मौजूद थे।