पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंगिका भाषा काे 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए निवेदन पत्र वितरित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंगिका काे आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए नेपाली गीत गोष्ठी साहित्यिक सांस्कृतिक मंच की अाेर से प्रकाशित 20 हजार निवेदन पत्र अंग प्रदेश के 22 जिलों के आम लाेगाें के बीच वितरण का लक्ष्य रखा गया है। निवेदन पत्र का वितरण शुक्रवार काे जगदीशपुर के इमामपुर पंचायत के शाहजंगी हाट में किया गया।
पत्र वितरण जारी है।

लक्ष्मी नारायण मधुलक्ष्मी ने बताया कि निवेदन पत्र में अंगिका भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में दर्ज कराने के लिए 5 सूत्री मांगें शामिल हैं। अंगिका भाषियों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। अंगिका भाषियों से अपने नाम के साथ मातृभाषा के कॉलम में अंगिका दर्ज करने की अपील की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम प्रसाद मंडल, कमल किशोर, मनोज भगत, हेमंत कुमार, सच्चिदानंद किरण जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...