पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला भू-अर्जन अाैर डूडा के मनी सूट की सुनवाई अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सृजन घाेटाले में जिला भू-अर्जन कार्यालय अाैर डूडा के बैंक खाते से राशि की हेराफेरी में दायर मनी सूट की सुनवार्इ गुरुवार काे हाेगी। दाेनाें विभागाें के किए गए मनी सूट मामले में पहली बार सुनवार्इ हाेगी। इनमें जिला भू-अर्जन के बैंक अाॅफ बड़ाैदा अाैर इंडियन बैंक से 333 कराेड़ की हेराफेरी की गर्इ है। जबकि डूडा की अाेर से बैंक अाॅफ बड़ाैदा के खाते से करीब 10 कराेड़ की हेराफेरी की गर्इ है। इस कारण से बैंक अाॅफ बड़ाैदा पर दाे अाैर इंडियन बैंक पर एक केस किया गया है। दाेनाें विभागाें के किए तीनाें केसाें की सुनवार्इ 12 मार्च काे हाेनी है। संभावना है कि सुनवार्इ के दाैरान दाेनाें बैंकाें काे समन जारी किया जाएगा, ताकि संबंधित बैंकाें के जिम्मेदार अपना पक्ष रख सके।

बता दें कि बैंकाें पर अाराेप है कि जिला भू-अर्जन अाैर डूडा की अाेर से उन बैंकाें में जमा राशि काे सृजन महिला विकास सहयाेग समिति के खाते में बैंककर्मियाें की मिलीभगत से ट्रांसफर कर दिया गया। अब उन दाेनाें बैंकाें से राशि की वसूली के लिए मनी सूट दायर किया गया है।

खबरें और भी हैं...