ऑल इंडिया केे 11 कोच में दिवेश चयनित
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत दिवेश कजरैली के रहने वाले हैं
भागलपुर जिला बैडमिंटन संघ के खिलाड़ी व टीएमबीयू के खिलाड़ी रह चुके कजरैली के दिवेश कुमार का चयन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट कोचेस एक्सीलेंस प्रोग्राम के लिए किया गया है। यह कोचिंग कोर्स प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकेडमी बेंगलुरु में होगा। 10 माह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कोचिंग कोर्स में ऑल इंडिया से 11 कोच का चयन किया गया है। इसमें बिहार से एकमात्र दिवेश कुमार हैं। यह कोचिंग कोर्स ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के 12 सदस्यों की टीम कराएगी।
इस टीम में भारत के प्रथम ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन विजेता व वर्ल्ड नंबर वन रह चुके पद्मश्री से सम्मानित प्रकाश पादुकोण, वर्ल्ड नंबर वन रह चुके (डेनमार्क) के मार्टिन फ्रॉस्ट, द्रोणाचार्य से सम्मानित विमल कुमार, मलेशिया के ओलंपिक मेडलिस्ट याप किंम हॉक सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो प्रशिक्षण देंगे।
दो लिखित व साक्षात्कार देने के बाद हुए उत्तीर्ण
ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट में चयन के लिए दिवेश को दो लिखित और साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण होने पर चयन हुआ। दिवेश स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय बैडमिंटन संघ के कोचिंग एंड डेवलपमेंट के सचिव व बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जयसवाल, भागलपुर जिला के खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव, भागलपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष तपन कुमार घोष, सचिव सत्यजीत सहाय, उपाध्यक्ष एचएफए खान, कोषाध्यक्ष राजेश नंदन व संघ के सभी सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
काेच दिवेश कुमार।