पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गाबाड़ी के 100 वर्ष होने पर शताब्दी द्वार निर्माण का डीएम ने किया शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | दुर्गाबाड़ी मशाकचक परिसर में रविवार काे जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने शताब्दी द्वार का शिलान्यास किया। डाॅ. सोमेन कुमार चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर डाॅ. सोमेन चटर्जी ने कहा कि शताब्दी द्वार का निर्माण दुर्गाबाड़ी के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। पांच लाख की लागत से निर्माण होगा। इस अवसर पर दुर्गाबाड़ी दुर्गापूजा समिति सचिव सुब्रत मोईत्रा, जयंत घोष, डाॅ. अमिता, डाॅ. शंकर, सुशांत मित्र, अमित राय, निरूपम कांति पाल, अरूणांशु बनर्जी, राजीव बनर्जी, उत्तम देवनाथ, अनीता दास, रूमा राय, तापसी मुखर्जी, श्यामापद बागची आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...