पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं रहें डॉ. आरके अग्रवाल, कोरोना के कारण अमेरिका ने बेटाेें काे नहीं दिया वीजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके अग्रवाल का कोलकाता में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके दाे पुत्र अमेरिका में रहते हैं, पिता के निधन की सूचना पर दाेनाें ने अमेरिका से भारत लाैटने का वीजा मांगा ताे अमेरिकी सरकार ने इनकार कर दिया। उन्हें काेराेना वायरस की वजह से वीजा नहीं मिला। अब पुत्र के बदले डाॅ. अग्रवाल का अंतिम संस्कार उनके नाती काेलकाता में करेंगे। मुखाग्नि शनिवार काे दी जाएगी। डॉ. अग्रवाल अपनी बेटी के पास कोलकाता में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। उनके दामाद महाराष्ट्र में कस्टम ऑफिसर हैं।

काेलकाता में बेटी के यहां ली अंतिम सांस, अब नाती करेंगे अंतिम संस्कार


अाईएमए के प्रवक्ता डाॅ. संजय निराला ने बताया कि डाॅ. अग्रवाल के दाेनाें बेटे अमेरिका में इंजीनियर हैं। उन्हाेंने कहा कि डाॅ. अग्रवाल के उनके निधन से संगठन ने अच्छे चिकित्सक को खो दिया। उनके निधन पर चेंबर के कार्यकारिणी सदस्याें ने शाेक व्यक्त किया है। चेंबर अध्यक्ष अशाेक भिवानीवाला ने बताया कि डाॅ. अग्रवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कार्यसमिति सदस्याें ने शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दाे मिनट का माैन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर पुनीत चौधरी, अभिषेक जैन, मनीष बुचसिया, शरद सलारपुरिया, अजित जैन, आशीष सर्राफ अादि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...