पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाथनगर में हंगामा करने पर शराबी को धुना, पत्नी ने 10 पर किया केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर हरिजन टाेला में मंगलवार की शाम एक युवक द्वारा शराब पीकर हंगामा करने के दाैरान दाे पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। दाेनाें तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। माैके पर पहुंची पुलिस ने शराबी युवक िमथुन कुमार सिंह काे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार काे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर पकड़ाए शराबी की प|ी अनिता देवी ने 10 नामजद अाराेपी के खिलाफ मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया है। बताया कि मंगलवार की शाम उसका पति मिथुन के घर जाने के दाैरान अाराेपी नंदकिशाेर दास, शारद दास, विंदेशरी दास, अनुज दास, विद्यानंद दास, परमानंद दास, कृतियानंद दास, चंदन दास, बेबी देवी, उमा देवी, अमृता देवी ने गाली गलाैज करते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। हाे हल्ला हाेने पर बचाने आई तो अाराेपियाें ने उसके साथ छेड़खानी करते मारपीट की अाैर दाे हजार रुपए छीन लिए। मधुसूदनपुर थानाप्रभारी मिथिलेश कुमार चाैधरी ने बताया िक गिरफ्तार शराबी काे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कजरैली में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

नाथनगर | कजरैली थाना क्षेत्र के कजरैली बाजार में नशे में हंगामा कर रहे एक युवक काे साेमवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार िकया है। उसकी पहचान कजरैली के प्रताप प्रसाद साह के रूप में हुई। वह बाजार में अाते जाते लाेगाें के साथ गाली गलौज कर रहा था। उक्त शराबी नशे की हालत में थाना पहुंच गया अाैर वहां थानाप्रभारी समेत अन्य पुलिस जवानाें के साथ बदसलूकी करने लगा था। थानाप्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शराबी काे जेल भेज दिया गया।

तिलकामांझी में 183 बोतल शराब जब्त, एक िगरफ्तार

भागलपुर | तिलकामांझी पुलिस सच्चिदानंदनगर में गुड्डू मंडल के घर छापेमारी कर 183 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने गुड्डू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पार्टनर छोटू मंडल फरार हो गया। दोनों झारखंड से शराब लाकर बेचते हैं। मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...