- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Bhagalpur News Due To Non Availability Of Nsc Work Of Chief Minister Drinking Water Determination Scheme In 35 Wards Stalled
एनअाेसी न मिलने से 35 वार्डाें में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय याेजना का काम अटका
मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय याेजना का काम तय समय सीमा में हाेने की संभावना नहीं दिख रही है। हालत यह है कि जिले के 3120 में से अब तक केवल 1031 वार्डाें में ही काम पूरा हाे सका है। 2089 वार्डाें में काम अधूरा है, जबकि 31 मार्च तक काम पूरा करने की समय सीमा पहले से तय की गर्इ है। इसकाे लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक ने निर्देश दिए हैं।
साथ ही जिलास्तर पर भी लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, एेसे में तय समय सीमा के अंदर काम पूरा हाेने की संभावना नहीं है। इतना ही नहीं, 35 वार्डाें में जमीन के अभाव में अब तक काम शुरू भी नहीं हाे पाया है। उन वार्डाें में सीअाे के स्तर पर जमीन के लिए एनअाेसी देना है। लेकिन अब तक एनअाेसी नहीं दिया जा सका है। इस कारण से वहां बाेरिंग समेत अन्य काम शुरू नहीं हाे सका है। इन काम काे पीएचर्इडी काे कराना है। पीएचर्इडी की अाेर से इसकी जानकारी विभाग के साथ जिला प्रशासन काे भी दी जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी एनअाेसी नहीं मिल सका है।
एनअाेसी के लिए चल रहा प्रयास
याेजना के तहत 3120 में से अब तक केवल 1031 वार्डाें में ही काम पूरा हुआ है। 2089 वार्डाें में काम चल रहा है। जहां जमीन के लिए एनअाेसी नहीं मिल सकी है, उसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
- राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी
इन जगहाें पर पेयजल के लिए जमीन को नहीं मिला है एनअाेसी
प्रखंड पंचायत वार्ड
{गाेपालपुर -गाेसार्इगांव 4,5,6,7, 15
बाबूटाेला कमलाकुंड 5 व 6
{नारायणपुर -जयपुर चुहर पूर्व 2, 13,15
सिंहपुर पूर्व 5
{बिहपुर -इंडापुर पश्चिम 2,3,5
वभनगामा 5,13
बिहपुर पूर्व 10बी, 11ए
{खरीक -तेलघी 9
{रंगरा -बैसी जहांगीरपुर 1,4,8,9
बनिया बैसी 1,2,3
काेशकीपुर सहाेरा 1,8,9
{कहलगांव -अाेगरी 3,6,7,8,11,12
2089 वार्डाें में काम अधूरा, सीअाे को जमीन के लिए देना है एनअाेसी